{"_id":"62dedcb0d231d64ccc3b6615","slug":"police-have-sent-to-jail-one-accused-and-case-felid-against-32-people-in-an-attack-on-police-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गांव में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस पर हमले का आरोप, 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज और एक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गांव में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस पर हमले का आरोप, 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज और एक को भेजा जेल
Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
सार
पुलिस पर हमले करने के आरोप में 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस पर हमला करने के आरोप में दरोगा ने दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि रविवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर खड़खड़ी गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। साहिल पुत्र खुर्शीद के हाथ में गोली लगी थी। पुलिस की तरफ से 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनमें एक पक्ष से इकबाल, बिलाल, शोएब, आसिफ, जमशेद, मुस्तफा, खुर्शेद, मौसिन, शाकिर, अय्यूब, साहिल, मुनफैद, इदरीश, असलम, लियाकत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिलचस्प कहानी: पूरे गांव में सिर्फ एक आदमी, अर्जुन ने यहीं बरगद के पेड़ पर रखे थे बाण, देखिए अब की तस्वीरें
विज्ञापन
जबकि दूसरे पक्ष के तनवीर, मनीष, गुल्ला, जुबैर, काला, वकील, इमरान, मुस्तकीम, सरफराज, अनीस, अफसर, गुलशेर, मनीष, गुलफाम, अमित, आलू, शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि इस मामले में सात से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।