{"_id":"619a79acfba5fa05fe6f8061","slug":"pm-modi-has-increased-the-country-s-honor-in-the-world-sanjay-bhatia-baraut-news-mrt565691944","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का नाम रोशन- संजय भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का नाम रोशन- संजय भाटिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन कॉलेज में आयोजित हुआ भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में रविवार को भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। करनाल के सांसद एवं पश्चिमी क्षेत्रीय प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद गांवों, कस्बों के विकास के लिए सबसे ज्यादा पैसा भाजपा की केंद्र सरकार से आना शुरू हुआ है। अगर गावों का विकास हुआ है तो वो योगी सरकार में हुआ। पीएम मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में पहली वैक्सीन भारत ने बनाई। विपक्षी पार्टियों ने इस पर भी सवाल खड़े किए। मगर, प्रधानमंत्री मोदी ने हिम्मत नहीं हारी और आज देश में 100 करोड़ लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाने का काम किया। उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम जन्मभूमि के लिए भाजपा ने लंबा संघर्ष किया है। यूपी से गुंडाराज समाप्त किया है। जिस कारण व्यापारी, गरीब, किसान वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह और संचालन डॉ. नीरज कौशिक नें किया। इस अवसर पर विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक साहब सिंह, हिमांशु, प्रदीप बली, रजत चौधरी, अनीता खोखर, कंवरपाल गुर्जर, जसवीर, बिजेंद्र शर्मा, राजेश, श्रीभगवान तोमर, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, सचिन जैन, गौरव शर्मा, बोबील चौधरी, पवन शर्मा, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।