फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plots cut in the cemetery, the administration stopped the work

कब्रिस्तान में काट दिए प्लॉट, प्रशासन ने काम रुकवाया

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plots cut in the cemetery, the administration stopped the work
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में शेख बाउद्दीन की मजार के पास कब्रिस्तान में प्लॉट काटकर बेचने शुरू कर दिए गए। कुछ लोग विरोध करने लगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। इससे लोगों ने तहसीलदार के पास शिकायत की तो भारी पुलिस बल के साथ टीम को भेजकर काम बंद कराया गया। दोबारा काम शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में शेख बाउद्दीन की मजार के पास कब्रिस्तान की जमीन पर पिछले महीने प्लॉट काटने शुरू कर दिए गए। साथ ही नींव भरकर उनको बेचना भी शुरू कर दिया। इसका पता चलने पर आसपास के लोगों ने विरोध जताया। आरोप है कि प्लॉट काटने वालों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामला तहसीलदार प्रसून कश्यप के पास पहुंचा और लोगों ने उनको संबंधित कागजात दिखाते हुए शिकायत की। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा और प्लॉट काटने के कार्य को बंद कराया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा से कार्य शुरू किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed