फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plan devised to stop vehicles and prevent traffic congestion in the market

Baghpat News: बाजार में न लगे जाम, वाहन रोकने का बनाया प्लान

Sat, 31 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Plan devised to stop vehicles and prevent traffic congestion in the market
- त्योहारों के सीजन में बड़ौत के बाजार में वाहनों के अंदर न जाने व सड़कों पर खड़ा करने से लग जाता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। त्योहारों के सीजन में नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस ने त्योहारों के दौरान बाजार में वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने का प्लान तैयार किया है। जल्द ही बैरिकेडिंग कर वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी।

दिवाली, गोवर्धन, भैयादूज पर्व की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। दिवाली पर्व आठ नवंबर का है। आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर बाजार में अधिक भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इससे बाजार में जाम की समस्या बनेगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पुलिस ने समस्या का समाधान करने के लिए पहले ही बाजार में कार, बस, ट्रक, ई-रिक्शा आदि वाहनों को रोकने के लिए योजना तैयार कर ली।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ही नगर की अग्रसेन मूर्ति, बावली रोड, दिल्ली बस स्टैंड चौपले पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। सभी बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी ताकि कोई वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाकर बाजार में नहीं घुस सके। देवेंद्र, कपिल, मनोज, अजय समेत अन्य लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में वाहनों की एंट्री बंद होने से लोगों को राहत मिलेगी और आसानी से दुकानों पर खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अस्थायी दुकानों से खरीदारी करने में होगी आसानी
त्योहारों के सीजन में बाजार में सड़क पर अस्थायी रूप से लोग सजावट के सामान, मोमबत्ती, झालर, मिट्टी के दीये समेत काफी दुकानें लगाते हैं। लोग स्थायी दुकानों के अलावा इन दुकानों से भी खूब खरीदारी करते हैं। वाहनों के आवागमन होने से लोगों को खरीदारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता। वाहनों की एंट्री बंद होने से लोगों को अस्थायी दुकानों से खरीदारी करने में आसानी होगी।


वर्जन
- त्योहार के सीजन में बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कई दिनों तक बाजार में वाहनों की एंट्री बंद करने की योजना बनाई है। ताकि लोगों को खरीदारी के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े। - अंशु जैन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed