फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Altercation and commotion between revenue officials (lekhpals) and the SDM

Baghpat News: लेखपालों व एसडीएम के बीच हुई नोकझोंक, हंगामा

Sat, 31 Oct 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Altercation and commotion between revenue officials (lekhpals) and the SDM
- बड़ौत तहसील के लेखपालों ने आज से भूख हड़ताल शुरू करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसीलदार श्वेताभ सिंह पर अभद्र व्यवहार समेत कई आरोप लगाते हुए लेखपालों का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना समाप्त कराने के लिए बातचीत करने के लिए पहुंचे एसडीएम व लेखपालों के बीच नोकझोंक हुई और वहां काफी देर तक हंगामा चला।
जिलाध्यक्ष मोहित तोमर ने कहा कि किसी भी सूरत में लेखपालों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। धरना समाप्त कराने के लिए धरने पर लेखपालों के बीच एसडीएम बालकृष्ण सिंह पहुंचे। बातचीत के दौरान लेखपालों ने तहसीलदार पर कई आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने व तबादले की मांग की।
विज्ञापन

तहसील संयोजक बिजेंद्र, अश्वनी, अमित समेत अन्य लेखपालों ने कहा कि वह काम करने को तैयार हैं मगर शोषण, दबाव में काम कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने काफी देर तक उनसे बातचीत की मगर वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व लेखपालों के बीच हुई नोकझोंक के दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं एसडीएम बालकृष्ण सिंह ने कहा कि दो दिनों से लेखपालों को धरना खत्म करने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है मगर उन्होंने धरना समाप्त नहीं किया। कोर्ट चलने के समय उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed