फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today is the last day to upload marks for the even semester.

Baghpat News: सम सेमेस्टर के अंक अपलोड करने का आज अंतिम दिन

Sat, 31 Oct 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to upload marks for the even semester.
- सीसीएसयू ने दिया अंतिम अवसर, अंक अपलोड नहीं होने पर अधूरा रह सकता है विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए सम सेमेस्टर जून 2026 की आंतरिक, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का शनिवार को अंतिम दिन है। ऐसे में अंक अपलोड नहीं करने पर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अधूरा रह सकता है।

विश्वविद्यालय ने पहले 12 सितंबर तक अंक अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित की थी, लेकिन कुछ महाविद्यालयों ने इसका पालन नहीं किया। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताते हुए अंतिम अवसर दिया है। सभी पात्र विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूरी कर उनके अंक पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। यदि कोई परीक्षक परीक्षा कराने में असमर्थता जताता है तो उससे लिखित पत्र लेकर विश्वविद्यालय को भेजना होगा, ताकि दूसरे परीक्षक की नियुक्ति कर परीक्षा कराई जा सके। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 31 अक्तूबर तक अंक अपलोड करने का अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed