फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are troubled by the terror of dogs, demand raised to catch them

Baghpat News: कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, पकड़वाने की उठाई मांग

Wed, 24 Dec 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the terror of dogs, demand raised to catch them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। कस्बे में पिछले दो सप्ताह में कुत्तों ने 15 से अधिक बच्चों व लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने ईओ से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
कस्बा निवासी संदीप, संजीव, सुरेंद्र पंवार, रविंद्र शर्मा आदि ने बताया कि कई कुत्ते गलियों में घूम रहे हैं। बच्चे व लोग जब दुकानों से सामान लेकर आते हैं तो उन पर हमला कर सामान छीन लेते हैं। जब भगाने का प्रयास करते हैं तो उन्हें काटकर घायल कर देते हैं। दो सप्ताह में अमरपाल सिंह, सुरेश, संजीव पंवार, तनवी, सुमित सहित 15 से अधिक को काटकर घायल कर चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बाद इन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने ईओ से जल्द ही कुत्तों को पकड़वा कर दूसरे स्थानों पर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन


--
- कुत्तों के हमले से कस्बे के लोग परेशान हैं, जो आए दिन किसी न किसी आने जाने वाले लोगों को काट कर घायल कर रहे है। - संदीप सभासद
- कुत्ते लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं। यदि कोई दुकान से सामान लेकर जाता है तो उससे सामान छीन लेते हैं। जब भगाते हैं तो काटकर घायल कर देते हैं। - जगपाल पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन


- पांच दिन पूर्व कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। नगर पंचायत से शिकायत करने के बाद भी इन्हें पकड़वाया नहीं जा रहा है। - महक सिंह शर्मा
- कुत्तों के कटाने की नगर पंचायत को सभासदों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके कारण कस्बे के लोग परेशान है। - अमित सभासद
--
वर्जन
- जल्द ही कस्बे में कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। - अमर चंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed