फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pay attention to pest control in vegetables

सब्जियों में कीट नियंत्रण पर दें विशेष ध्यान: एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल

Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to pest control in vegetables
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में फसलों में होने वाले रोगों व अन्य कृषि संबधी जानकारी के लिए किसान परेशान हैं। इसे देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एडीओ कृषि रक्षा ने सोशल मीडिया का ग्रुप बनाकर उसके माध्यम से किसानों को सलाह प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल ने शनिवार को किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने खेतों में काम करने के दौरान मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी अपील की है। बताया कि फसलों में होने वाले रोग और उन पर नियंत्रण के लिए ये उपाय करें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
ग्रीष्मकालीन फसलों को आवश्यकता अनुसार सिंचाई करते रहें।
खरपतवार नियंत्रण के लिए खेतों की समय-समय पर निराई गुड़ाई करें।
टमाटर की फसल फलन के शिखर पर है। इस समय फल छेदन कीट दिखाई पड़ रहे हैं। इसके लिए 0.1 प्रतिशत कार्बरिल का छिड़काव करें। सफेद मक्खी व जैसिड के लिए 0.5 प्रतिशत मेटासिस्टॉक्स का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंगन की फसल इस समय फलन के शीर्ष पर है। इसमें तना एवं बेधक कीट दिखाई पड़ते ही डेल्टामेध्रिन (2.8 प्रतिशत ईसी) एक मिलीलीटर. प्रति लीटर का छिड़काव करें।

मिर्च की फसल में थ्रिप्स और माहू का प्रकोप दिखाई पड़ते ही मेटासिस्टॉक्स दो मिलीलीटर. प्रतिलीटर पानी की दर से छिड़काव करें।
भिंडी की फसल में फल बेधक, सफेद मक्खी और जैसिड कीट नियंत्रण के लिए मोनोरकोटोफास 1.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। इसके बाद इमिडाक्लोप्रिड पांच मिलीलीटर प्रति दस लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed