फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passed resolutions to solve the problems of the city in the meeting

बैठक में नगर की सस्याओं के निराकरण के प्रस्ताव पास

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Passed resolutions to solve the problems of the city in the meeting
बैठक में नगर की समस्याओं के निराकरण के प्रस्ताव पास किए
विज्ञापन

बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें नगर की समस्याओं पर मंथन कर प्रस्ताव पास किए गए तथा प्रस्तावों को लागू करने के लिए नगर पालिका से मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर के कोर्ट रोड की आदर्श कालोनी की गलियों में बोर्ड नही लगे हुए है, जिसके कारण आगंतुकों को परेशान होना पड़ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पालिका चेयरमैन से मिलकर कालोनी की गलियों में बोर्ड लगाने की मांग की जाएगी। कहा कि हाईकोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। न्यायालय के निर्णय का पालन कराने के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा तथा उच्चाधिकारियों से मिलकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासिंह चौहान, राजपाल शर्मा, ब्रहमपाल सिंह, अवधेश कुमार, गंगाराम, राजकुमार शर्मा, बेदप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed