फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panic due to leopard attack in Asara village forest

Baghpat News: असारा गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक से दहशत

Wed, 28 Aug 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 28 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Panic due to leopard attack in Asara village forest
असारा गांव के जंगल में तेंदुए की सूचना पर जंगल को खंगालता वन रक्षक संजय व अन्य
बड़ौत। असारा गांव के जंगल में मंगलवार को तेंदुए की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे किसान गांव की ओर दौड़ पड़े। उधर, मौके पर वन विभाग की टीम गांव के जंगल में पहुंची और गांव के जंगल को खंगाला, हालांकि तेंदुआ नहीं मिला। उधर, सोशल मीडिया पर भी तेंदुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

असारा गांव के जंगल में कुछ लोग काम कर रहे थे, तभी उन्हें एक जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। सामने तेंदुआ देख लोग चिल्लाते हुए खेतोें से गांव के ओर दौड़ पड़े। बाद में गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर गांव के जंगल में पहुंंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन रक्षक संजय कुमार समेत अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुए कहीं नहीं दिखाई दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों से गांव के जंगल में पिंजरा लगाए जाने की मांग की। उधर सोशल मीडिया पर भी दीवार पर तेंदुए के चलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


असारा गांव के जंगल में तेंदुए की सूचना प्राप्त हुई थी। टीम को लेकर गांव में जाकर गश्त की गई थी, लेकिन तेंदुए नहीं मिला। फिलहाल टीम को गांव के जंगल मेंं लगाया गया है। - संजय कुमार वन रक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed