फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat pronounced decrees

पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान 

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayat pronounced decrees
बागपत के जौहड़ी गांव में पंचायत में भाग लेते लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली क्षेत्र के गांव जौहड़ी से 14 दिन पहले अपहृत किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर उसके परिजनों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने मंगलवार सुबह अपनी बिरादरी के लोगों की पंचायत की। इसमें अल्टीमेटम दिया यदि जल्द उनकी बेटी बरामद नहीं हुई तो आरोपी के परिवार की लड़कियों को उठा लिया जाएगा। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


 परिजनों का कहना है कि 16 वर्षीय किशोरी 14 जून को सुबह गांव के बाहर सड़क पर गोबर डालने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही विशेष समुदाय का एक युवक अपने साथी के साथ किशोरी को बाइक पर डालकर ले गया। बिनौली थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक न किशोरी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार। उल्टा पुलिस वाले गांव के एक धार्मिक स्थल में आकर मीटिंग करते हैं और उन पर समझौता करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने इससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


 मंगलवार को उन्होंने अपने घेर में अपनी बिरादरी के लोगों की पंचायत की। परिजनों ने कहा यदि किशोरी जल्दी नहीं मिलती है तो वे भी आरोपी के परिवार की लड़कियों को उठा लेंगे। उन लड़कियों को तब तक अपने घर पर रखा जाएगा, जब तक उनकी बेटी घर में नहीं आएगी। पंचायत में राजेंद्र, अनिल, वीरसेन, महावीर, चमनलाल, जगरोशन, नरेश, प्रकाश आदि शामिल रहे। हालांकि बाद में पंचायत में शामिल लोगों का कहना था कि अपहृत किशोरी को पुलिस ने जल्द बरामद नहीं किया तो आईजी के दफ्तर पर आमरण अनशन किया जाएगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नहीं मनने देंगे त्यौहार
बागपत। पंचायत में लोगों ने कहा उनकी बेटी का अपहरण हो रहा है। पुलिस को उसको बरामद करने की कोई चिंता नहीं है। लोगों ने कहा लड़की जल्द बरामद नहीं हुई तो वे अपने गांव में कोई त्यौहार भी नहीं मनने देंगे। 

पंचायत करने की जानकारी नहीं 
जौहड़ी गांव के ग्राम प्रधान राम कुमार ने बताया किशोरी का कुछ दिन पहले गांव से अपहरण होने की जानकारी है, लेकिन गांव में किशोरी के परिजनों के पंचायत करने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।


लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी : एएसपी 
एएसपी अजीजुल हक ने कहा जौहड़ी गांव से अपहृत लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले में गांव में पंचायत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed