फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pakistan's effigy burnt in protest against Nankana incident

ननकाना घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका

Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burnt in protest against Nankana incident
बागपत वंदना चौक पर पाकिस्तान का पूतला फूंकते हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पाकिस्तान में गुरु नानक देव के जन्मस्थान ननकाना साहेब में उपद्रवियों के हमला करने पर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रवंदना चौक पर इकट्ठा हुए। यहां पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सिख समाज के सबसे पवित्र स्थल जो कि ननकाना साहिब पाकिस्तान में हमला किया। इसमें सैकड़ों अनुयायी मौजूद थे। ऐसी ओछी मानसिकता का परिचय दिया । ऐसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें दीपक सिंह मानव, अमित आर्य, राजीव राजपूत, सौरभ चौधरी, वीर सिंह, अंकित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई। ननकाना साहेब पर हमले का विरोध किया। सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि पवित्र ननकाना साहेब पर हुआ हमला सुनियोजित था। इसमें वहां रह रहे अल्पसंख्यक समाज जो पहले ही शोषित हैं उसे ओर डराया जा सके। पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक जो आप अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और लगभग खात्मे के कगार पर है। उन्हें सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक अधिकार प्राप्त नहीं है। बेटियों का अपहरण कर जबरन धर्म बदला जा रहा है। वहां का प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें विकास शर्मा, संजय प्रजापति, लोकेश, नरेश कश्यप, पाले पांचाल, राकेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अंकुर जैन, बलराम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed