फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only 104 people got 100 days work in MNREGA in the district

जिले में 104 लोगों को ही मिला मनरेगा में 100 दिन का काम

Mon, 22 Feb 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Only 104 people got 100 days work in MNREGA in the district
बागपत। जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मात्र 104 लोगों हो ही मनरेगा के तहत 100 दिन का काम मिला है। जिले में मनरेगा की 1849 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। इनमें 648 परियोजना एक वर्ष व 246 परियोजनाएं दो वर्ष से अधूरी पड़ी हैं। हालांकि वित्तीय वर्ष में योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 128 प्रतिशत कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को सौ दिन का काम देने का आदेश हैं। जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक लाख 25 हजार 869 मजदूर पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इनमें से 104 मजदूरों को ही 100 दिन का काम मिल सका है। वित्तीय वर्ष अगले माह समाप्त हो जाएगा। जिले में अभी भी 955 परियोजनाएं अधूरी पड़ी है। इनके अलावा जिले में एक वर्ष पुरानी 648 और 246 दो वर्ष पुरानी परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में 1517 ट्रांजेक्शन हो चुकी है रिजेक्ट
बागपत। जिले में वर्ष 2014-15 से वित्तिय वर्ष 2020-21 तक 1517 ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हुई हैं। इनमें से 1276 ट्रांजेक्शन वर्ष 2014-15 में रिजेक्ट हुई। जबकि 2015-16 में 107 ट्रांजेक्शन, 2016-17 में 85 ट्रांजेक्शन, 2017-18 में पांच ट्रांजेक्शन, 2018-19 में 37 ट्रांजेक्शन और 2021 में सात ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हुई है। डीडीओ ने बताया कि विभागों से लंबित भुगतान पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब न मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अधूरी परियोजनाएं
---------------------------------
2019-20 एक वर्ष दो वर्ष
बागपत 77 33 12
बड़ौत 208 120 49
बिनौली 245 178 70
छपरौली 124 95 39
खेकड़ा 100 71 22
पिलाना 201 151 54
---------------------------------
955 648 246
पूरी कराई जाएगी अधूरी योजना
बागपत। मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को काम देकर अधूरी पड़ी योजनाओं को पूर्ण कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण में मजदूरों को काम दिया जा रहा है। - प्रभारी परियोजना निदेशक डीडीओ हुबलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed