फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online studies of children are proving to be expensive

खर्चीली साबित हो रही बच्चों की आनलाइन पढ़ाई

Sun, 09 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Online studies of children are proving to be expensive
ऑनलाइन पढ़ाई में फीस ही नहीं, इंटरनेट खर्च की पड़ रही मार
विज्ञापन

कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से सभी परेशान
बड़ौत। आनलाइन पढ़ाई भले ही कोई खास मुकाम तक नहीं पहुंच पा रही हो, लेकिन अभिभावकों की जेब जरूर ढीली हो रही है। क्योंकि अभिभावकों को विद्यालय की फीस के साथ ही इंटरनेट का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल भी खरीदने पड़ रहे हैं। इससे अभिभावकों की कमर टूट गई है। कोरोना महामारी में पहले से ही अभिभावक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।

कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने स्कूलों को आनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हुए हैं। आनलाइन पढ़ाई का रिजल्ट अच्छा नहीं आ रहा है। आनलाइन पढ़ाई ने दोहरी बाधा खड़ी कर दी है। दरअसल सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ साथ निजी विद्यालयों में इस समय फीस की मांग चल रही है। काफी प्रयास के बाद भी अभिभावक फीस नहीं जमा कर रहे हैं। फीस जमा हो भी गई तो यह पहली बाधा ही पार होगी। क्योंकि आनलाइन क्लास से जुड़ने के लिए एंड्रॉयड फोन के साथ ही इंटरनेट की भी आवश्यकता है। जिस तरह से पढ़ाई पूरी तरह से मोबाइल पर ही निर्भर हो गई है। उससे आने वाले दिनों में इसका भार उठा पाना सामान्य अभिभावक के बूते नहीं है। पूरे दिन के क्लास लेने के लिए दो जीबी का डेटा भी कम पड़ रहा हैै। इसलिए यह पढ़ाई आने वाले दिनों में और भी दर्द दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed