{"_id":"6496f1fcbe52ed31290835f4","slug":"one-killed-two-injured-in-two-car-collision-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-2596-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो कारों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो कारों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो कारों की भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया।
हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले युवक पूरन और वीरपाल शुक्रवार रात करीब दस बजे कार से गाजियाबाद जा रहे थे। जब उनकी कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में पूरन व वीरपाल के साथ ही दूसरी कार में सवार भिवानी निवासी युवक संजू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के अस्पताल में भिजवाया। यहां उपचार के दौरान संजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। वहीं अभी दुर्घटना स्थल भी दिखवाया जाएगा कि वह बागपत या सोनीपत का है।