फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Old pension picketing to demand restoration

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old pension picketing to demand restoration
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : amar ujala
बागपत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च कर शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम ऑफिस में सौंपा।
विज्ञापन


प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को जिला स्तर पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शिक्षकों ने लखनऊ में हुई रामाशीष सिंह मौत के बाद दो मृतक आश्रितों को नौकरी, मुआवजा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही बेसिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा, मृतक आश्रितों को विभाग द्वारा बीटीसी कराकर शिक्षक बनाने का शासनादेश, चयन वेतनमान की तिथि से न्यूनतम मूल वेतन देने, सामूहिक बीमा वृद्धि के आदेश निर्गत कराने, 31 मार्च 2016 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सभी परिणामी लाभों की स्वीकृति, केंद्र के समान वेतन और भत्तों सहित सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट ओसी को सौंपा।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता आजाद सिंह और संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास मलिक, हरपाल सिंह, पवन कुमार, योगेश, मनोज, जितेंद्र तोमर, संजीव कौशिक, मनोज तोमर, प्रदीप, शर्मा, रूपेश चौधरी, जयवीर सिंह, पवन देव, ईश्वरपाल, मीनाक्षी, स्वाति, कुशलता, पूजा रानी और सविता सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed