फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials inspected the Chief Minister's program

Baghpat News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया

Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the Chief Minister's program
बागपत, छपरौली। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, बड़ौत एसडीएम मनीष यादव, सीओ विजय तोमर शनिवार को छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार तोमर व चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रतीत कुमार से हेलीपैड, सभास्थल व पार्किंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विद्या मंदिर परिसर में स्थित स्किल सेंटर के रनिंग ट्रैक में हेलीपैड व विद्यालय के मैदान में सभा स्थल चयनित किया गया है। वीआईपी गेट कॉलेज के मुख्य द्वार से बनाया जाएगा और महाविद्यालय की ओर से आम जनता के लिए सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए गेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वीआईपी पार्किंग देवगौड़ा रोड व बदरखा रोड पर बनाई जाएगी। उन्होंने ईओ सीमा राघव से कार्यक्रम स्थल सहित आसपास रास्तों की साफ सफाई करने के लिए निर्देश दिए। ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोनिवि के अधिकारियों से सभी तैयारी पूरी करने के आदेश दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह पहुंचकर छोटे चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed