फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Office lockout

मजदूरी न मिलने पर कार्यालय पर की तालाबंदी

Wed, 21 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Office lockout
बड़ौत के वन कार्यालय पर तालाबंदी करते वन मजदूर। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में पूर्वी यमन नहर पर स्थित वन विभाग के कार्यालय में मंगलवार को सैकड़ों वन मजदूर पहुंचे और पौधरोपण के दौरान मजदूरी नहीं मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी वन कर्मियों से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा और वन रक्षक ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने शीघ्र मजदूरी नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 मंगलवार को धनौरा टीकरी, संतनगर, खिवाई, सरौरा, खपराना, करनावल, बड़ौत आदि क्षेत्रों के मजदूर वन कार्यालय में पहुंचे और कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। मजदूरों ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर जुलाई माह में पूरे प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपित किए थे। इस दौरान बड़ौत वन रेंज में भी लाखों पौधे रोपित किए, लेकिन आज तक मजदूरी नहीं मिली। वन कर्मी मनोज और विकास ने कहा मजदूरी न मिलने पर आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा वन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह सभी मजदूरों का पैसा दबाएं बैठे हैं। इस दौरान उनकी वन कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


दफ्तर में वन मजदूरों के हंगामा करने की सूचना पर दफ्तर पहुंचे वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक सुनील शर्मा, मनोज ने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया। वन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने कहा जल्द ही मजदूरों को मजदूरी दी जाएगी। तालाबंदी करने वालों में हरपाल, कुलदीप, महताब, चंद्रपाल, सत्यवीर, मनोज, नीटू, त्रिलोक, राजबीरी, जुल्लो, यामीन, जुल्फकार, सलीम, एजाज, नौशाद, रफीक, रिजवान, कासिम, अली मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed