{"_id":"5e2b37c38ebc3e7d7476e108","slug":"oath-administered-to-policemen-on-national-voters-day-baraut-news-mrt4654644105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
बिनौली (बागपत)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर बिनौली में थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें और स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ लेते है।
शपथ ग्रहण में एसआई अशोक यादव, जगदीश तेवतिया, ओमप्रकाश बघेल, मदनपाल सिंह, महावीर सिंह, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, सोनम सैनी आदि शामिल रहे।