फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NRHM team inspected

एनआरएचएम टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बिनौली Updated Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
NRHM team inspected
बागपत सीएचसी में रजिस्टर चेक करती एनआरएचएम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनआरएचएम की टीम ने मंगलवार को सीएचसी बागपत और बिनौली का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखा। उपस्थिति रजिस्टर को भी देखा। डॉक्टरों से जानकारी ली। मरीजों से से बातचीत की। 
विज्ञापन


एनआरएचएम लखनऊ से सीएचसी पहुंचे डिप्टी डीजीएम डॉ. पंकज शर्मा, परिवार नियोजन के सलाहकार डॉ. मनीष कुमार सोनी और कोर्डिनेटर जमाल अहमद ने सीएचसी को शासन से मिलने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी। डॉक्टरों का उपस्थित रजिस्टर को देखा। ऑपरेशन थियेटर में रखे सामान हाल जाना। जच्चा-बच्चा केंद्र में महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। 
विज्ञापन


 डॉ. पंकज सक्सेना ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार से भी पूछताछ की। मरीजों को सभी सुविधाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें डॉ. मनजीत, डॉ. मनीष, डॉ. जीनत कोसर, फार्मेसिस्ट राज कुमार, स्टाफ नर्स रूचि सक्सेना, सविता मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनौली। लखनऊ एनएचएम की  टीम ने मंगलवार को बिनौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली का निरीक्षण किया।  उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के प्रोग्राम कोर्डिनेटर जमाल अहमद ने सीएचसी में चिकित्सकों के कक्ष, रोगी पर्ची, रजिस्टर का निरीक्षण किया। 

  इसके बाद आपातकालीन कक्ष, पैथोलाजी लैब, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा स्टोर, वार्ड कक्ष का निरीक्षण किया। जहां पर मामूली खामियां मिलने पर उन्होंने दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय रिकार्ड पूरा रखनेे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल की प्रशंसा की। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार, डॉ. अभिनव नेहरा, डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. अमित गुप्ता, विनोद प्रसाद, अजय धामा, अजित धामा आदि रहे। 


दवा पर लिखे दाम को जांच के लिए भेजा
बागपत। जिले में अब मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों से रेट से अधिक दवा पर दाम नहीं ले सकेंगे। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बड़ौत के वैभव मेडिकल स्टोर से दो दवा के नमूने लिए। जिस पर रेट से अधिक दाम लिए हुए थे। दोनों दवा को नेशनल फार्मेशिकल प्रासिंग अथोर्टी (एनपीपी) को जांच के लिए भेजा। इसके अलावा उन्होंने संमति मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक, इंटी बॉयोटिक और नींद की दवा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed