फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the administration will hold the hand of every orphan

अब हर अनाथ का हाथ थामेगा प्रशासन

Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now the administration will hold the hand of every orphan
बड़ौत। सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अभी तक कोविड-19 या अन्य कारणों अपने माता-पिता में से कोई एक को अथवा दोनों को खोने वाले 18 वर्ष तक के बच्चों को योजना में शामिल किया गया था। अब 18 से 23 वर्ष के युवाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस योजना में 18 से 23 वर्ष के उन युवाओं को भी सम्मिलित किया गया है, जिन्होंने अपने अभिभावक को खो दिया है। कक्षा 12 तक की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत किसी डिग्री डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत हैं, उन्हें सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास के द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। कोविड-19 के इतर कारणों से अभिभावक की मृत्यु पर अब एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ढाई हजार रुपये मासिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को और व्यापक बनाते हुए इसके अंतर्गत कोविड-19 के अलावा अन्य कारणों से अपने अभिभावक खोने वाले बच्चों को भी आच्छादित कर लिया गया है ।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों की चार श्रेणियां नियत की गई है। उक्त योजना के सफल संचालन के लिए शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनपद में ऐसे बच्चों का शीघ्र सर्वे करा कर लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed