{"_id":"5dade4138ebc3e93b147d9c7","slug":"now-sohanveer-also-murder-accuse-baghpat-news-mrt4497692128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: जिला कारागार में बंद सोहनवीर को बनाया हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: जिला कारागार में बंद सोहनवीर को बनाया हत्या का आरोपी
Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में पूर्व प्रधान ऋषि प्रताप राणा की हत्या में पुलिस ने जिला कारागार में बंद सोहनवीर को भी आरोपी बना लिया है। जेल उसे उसकी इशारे पर बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को उसे सीजेएम कोर्ट में तलब किया। कोर्ट में उसका वारंट बना।
धनौरा सिल्वरनगर में 20 अगस्त को पूर्व प्रधान ऋषि प्रताप राणा की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या की। इस दौरान बदमाश उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूटकर ले गए। बिनौली पुलिस ने आशीष उर्फ मोजी पुत्र यशपाल निवासी धनौरा सिल्वरनगर, सुमित उर्फ भोला पुत्र रामबीर निवसी अगरोला थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद, मोनू पंवार पुत्र कैलाश निवासी एलम जनपद शामली को गिरफ्तार कर खुलासा किया। जबकि मोनू कश्यप पुत्र सतपाल निवासी लूंब फरार हो गया ।
पुलिस के अनुसार किसान देवी सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सोहनवीर के इशारे पर पूर्व प्रधान की हत्या की। बिनौली थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जेल में बंद सोहनवीर को भी पूर्व प्रधान की हत्या के मुकदमे में आरोपी बनाया।
विज्ञापन
सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आरोपी सोहनवीर को तलब किया। कोर्ट में उसका वारंट बना। इसके बाद उसे वापस जेल भेजा । फरार आरोपी मोनू कश्यप की तलाश में पुलिस जुटी है। उसे भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।