{"_id":"5e14cb668ebc3e87f440d423","slug":"now-remove-encroachment-campaign-from-friday-baraut-news-mrt462634284","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओं अभियान का मामला अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओं अभियान का मामला अधर में लटका
विज्ञापन
अब शुक्रवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
बड़ौत। अतिक्रमण हटाओ अभियान का मामला अधर में है। प्रशासन बार-बार तारीखें घोषित कर रहा है लेकिन यह हवा हवाई साबित हो रही है।
प्रशासन ने सोमवार को मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी थी। मंगलवार को व्यापारी एसडीएम से मिले और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने की गुहार लगाई। इसके बाद एसडीएम ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया लेकिन देर रात तक व्यापारी उनकी बांट जोहते रहे।
दरअसल, नगर में काफी दिनों से अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या हो रही है। इसको लेकर सामाजिक संस्थाएं व आम लोग प्रशासन से गुहार लगाते रहे हैं। इसे बाद प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई की घोषणा की थी लेकिन अभियान चालू नहीं हो पाया। लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्रा का कहना था कि व्यापारियों की मांग है कि दो-तीन फूट दुकान के बाहर से अतिक्रमण न हटाया जाए। लेकिन यह संभव नहीं है। अब शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा।
कार रोकने पर हंगामा
बड़ौत। दिल्ली-बस स्टैंड पर होमगार्ड के सिपाही ने कार को रुकवा दिया, जिससे हंगामा हो गया। इसके चलते भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने मामले को सुलझा लिया है।