फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now malnourished children will get treatment only on CHC

Baghpat News: अब सीएचसी पर ही मिलेगा कुपोषित बच्चों को इलाज

Thu, 08 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now malnourished children will get treatment only on CHC
बागपत जिला अस्पताल स्थित बच्चा जनरल वार्ड एंव पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चें - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कुपोषित बच्चों को अब सीएचसी पर ही इलाज मिलेगा। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए जिले की सभी सीएचसी पर छह-छह बेड के वार्ड तैयार कराए जाएंगे। वार्ड तैयार कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएचसी पर वार्ड बनाने के कक्ष की व्यवस्था कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को यूनिसेफ की गरिमा सिंह ने वार्ड तैयार कराने के लिए बड़ौत और बिनौली सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में छह माह से तीन साल तक के 63536 और तीन से छह साल के 28389 बच्चे है। इनमें से 1150 बच्चे अति कुपोषित और 3221 बच्चे कुपोषित है। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का एनआसी वार्ड है। वार्ड में फिलहाल चार बच्चों का इलाज चार बच्चों का इलाज चल रहा है। अब कुषोषित बच्चों को सीएचसी पर ही उपचार व भर्ती की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुपोषित बच्चों को सीएचसी पर भर्ती करने के लिए सीएचसी पर छह बेड का एनआरसी वार्ड तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड तैयार करने के लिए सभी सीएचसी पर बिल्डिंग का निरीक्षण किया जा रहा है। बिल्डिंग की कमी होने पर वार्ड बनाने के लिए अलग से कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। यूनिसेफ की गरिमा सिंह ने बताया कि सीएचसी पर एनआरसी वार्ड बनाने के लिए बड़ौत व बिनौली सीएचसी का निरीक्षण किया। दोनों सीएचसी पर अधीक्षकों से वार्ड तैयार करने के लिए कक्ष को लेकर वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट..
कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के इलाज के लिए सभी सीएचसी पर छह-छह बेड के एनआरसी वार्ड तैयार कराए जाएंगे। वार्ड तैयार करने के लिए कक्ष की व्यवस्था कराई जा रही है। कक्ष का अभाव होने पर अलग से कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed