फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now cities and towns will get electricity 24 hours a day

Baghpat News: अब शहरों व कस्बों को रोजाना मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 12 Jun 2024 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now cities and towns will get electricity 24 hours a day
-अनावश्यक बिजली कटौती पर भी कार्रवाई की दी हिदायत
विज्ञापन

बड़ौत। जनपद में अब शहरों व कस्बों में रहने वाले लोगों को रोजाना 24 घंटे बिजली मिलेगी। अनावश्यक बिजली कटौती पर भी कार्रवाई की हिदायत दी है। उधर, मुख्यमंत्री के इस फैसले का जनपद के उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है।
जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं अघोषित विद्युत कटौती से लोगों के दिन का चेन और रातों की नींद उड़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा निगम के अफसर को जनपद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि यदि बिना वजह बिजली कटौती की गई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ऊर्जा निगम के अफसर अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मेरठ राघवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता बागपत केपी खान ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारी की ऑनलाइन मीटिंग लेकर इस आदेश से अवगत करा दिया है। हिदायत दी गई है कि बिना वजह बिजली कटौती न की जाए। फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाए और तुरंत फाल्ट को ठीक कर इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दें। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री के इस आदेश की उपभोक्ताओं ने सराहना की है। अनुज, अरुण, मनोज, दीपक, दिनेश व सागर का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से लोगों को बिजली कटौती व गर्मी से राह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन --

जनपद में शहरों व कस्बों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। गांव-देहात में भी 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी। फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से मौके पर कर्मचारियों को भेजकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है- नितिन जयसवाल कार्यवाहक एक्सईएन द्वितीय बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed