फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   notice news

Baghpat News: नगर पालिका के ईओ ने कर्मी से किया जवाब तलब

Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
notice news
बागपत। श्मशान घाट का ताला लगाने के बाद नगर पालिका का कर्मी घर चला गया था। इसमें नगर पालिका के ईओ ने कर्मी से जवाब तलब किया। उधर, श्मशान घाट का गेट लगाने के मामले में आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार वाले डीएम से शिकायत करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ौत रोड निवासी आरएसएस कार्यकर्ता रजत उपाध्याय की दादी कमलेश देवी का बुधवार को निधन हो गया था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लगा हुआ मिला। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद भी ताले की चाबी नहीं मिली तो यमुना किनारे जाकर कमलेश देवी का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अगले दिन अस्थियां लेने पहुंचे तो अस्थियां नहीं मिलीं क्योंकि वहां पर यमुना का पानी आ चुका था। इस मामले में ईओ केके भड़ाना का कहना है कि श्मशान घाट का केयर टेकर खाना खाने के लिए चला गया था। केयर टेकर को श्मशान घाट पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed