फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NOC received from fisheries department for medical college in Meetli

Baghpat News: मीतली में मेडिकल कॉलेज के लिए मत्स्य विभाग से मिली एनओसी

Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
NOC received from fisheries department for medical college in Meetli
बागपत। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बागपत और बड़ौत क्षेत्र के लोगों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म होने की उम्मीद है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की मत्स्य विभाग से एनओसी मिल गई। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद एनओसी की प्रक्रिया पूरी करके डीएम को सूचना दी गई। अब वहां से गोशाला भी हटवाई जाएगी।
विज्ञापन

मीतली में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2020 में हुई थी। मीतली में जमीन देखी गई थी। वहां करीब 67 बीघा जमीन है जो पहले राजस्व विभाग के पास थी और वह रिकार्ड में बंजर दर्ज थी।
विज्ञापन

उसे वर्ष 2001 में मत्स्य विभाग के नाम दर्ज कर दिया गया था। जहां मत्स्य विभाग ने करीब एक बीघा में अपना कार्यालय बनाया हुआ है और कुछ जमीन में तालाब की खोदाई कराकर छोड़ा हुआ है। जिसका आज तक कोई इस्तेमाल नहीं किया गया। उस जमीन पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए मत्स्य विभाग से एनओसी जरूरी थी जो शासन में अटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ही जनवरी 2025 में जनता वैदिक कालेज की प्रबंध समिति ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 96 बीघा भूमि दान देने का प्रस्ताव पास करके डीएम को सौंपा तो इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर बागपत व बड़ौत क्षेत्र के लोगों व नेताओं में खींचतान होने लगी।

इसको लेकर महापंचायत व बैठकों का दौर चलने लगा। इस विवाद के बीच मत्स्य विभाग से मीतली में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन को लेकर एनओसी जारी कर दी गई। इसके लिए पहले कैबिनेट में मंजूरी मिली और फिर एनओसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अब जल्द ही मीतली में मेडिकल कॉलेज निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed