फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No permanent lease on power: Saini

सत्ता पर किसी का स्थाई पट्टा नहीं: सैनी

Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
No permanent lease on power: Saini
कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव और मंडल प्रभारी सत्यम सैनी ने कहा कि सत्ता पर किसी का स्थाई पट्टा नहीं होता। भाजपा जितनी जल्दी समझ ले, तो बेहतर ही होगा। 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को ये एहसास हो जाएगा।

मंगलवार को रंछाड़ में संगठन सर्जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठक में मंडल प्रभारी ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में आ चुकी है। जनता भाजपा की विकास विरोधी नीति से तंग आ चुकी है। देश की जीडापी माइनस में आ चुकी है। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है। अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुके है। सरकार गुंडों की शरणस्थली बन चुकी है। जनता योगी सरकार से परेशान है। बैठक की अध्यक्षता परशराम और संचालन सहेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मांगे प्रधान, सत्यपाल पथोलिया, शिवकुमार कटारिया, भरतवीर सिंह, चौधरी देवेन्द्र सिंह, डा संजीव सैन, जयपाल सिंह, हेमंत कुमार एडवोकेट, खिलेराम गुर्जर, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, अख्तर चौधरी, अकरम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मास्टर अब्दुल रहीम, जियाउल हसन, सुशील निषाद, रोहित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed