फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   no cash in Post Office, Hungama

डाकघर में नहीं आया कैश, हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह से मुख्य डाकघर से कैश न मिलने से आक्रोशित ग्राहकों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी विभागीय कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। पोस्टमास्टर ने किसी तरह नाराज ग्राहकों को समझा- बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना था कि रुपये निकलवाने को लेकर 15 दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे है। घंटों लाइनों में भी खड़े रहते है, लेकिन एक भी रुपया नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा नगदी की कमी के चलते अधिकांश स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। परिवार का खर्च चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी बड़े दुकानदारों को चोरी छिपे रुपये दे रहे है। इससे सैकड़ों आम आदमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातेदारों के हंगामा करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पोस्टमास्टर अशोक कुमार ने ग्राहकों को यह कहकर शांत किया कि फिलहाल तीन तारीख से एक भी रुपया ऊपर से नहीं आ रहा है। जैसे ही पैसा आएगा बंटवा दिया जाएगा। तब जाकर ग्राहक शांत हुए। 


 इस दौरान हंगामा करने वालों में सुबोध, नफीस, अशोक, गोल्डी, प्रकाश, उमेश कुमार, धर्मवीर, राजीव, सुरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed