{"_id":"65e0cfb61a0f48fc8d06a954","slug":"nizam-is-collecting-fare-there-is-no-provision-for-toilet-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107248-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किराया वसूल रहा निजाम, शौचालय के लिए नहीं है इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किराया वसूल रहा निजाम, शौचालय के लिए नहीं है इंतजाम
Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नेहरू रोड स्थित सिटी कॉम्पलेक्स अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां निजाम कॉम्पलेक्स के दुकानदारों से पिछले 14 सालों में करोड़ों रुपये किराए के रूप में वसूला तो चुका है, लेकिन इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद जिम्मेदार मात्र 15 से 20 हजार रुपयों की लागत से एक शौचालय तक का इंतजाम नहीं कर पाया। अब तो दुकानदार भी यह कहने लगे कि साहब, कागजी दावे नहीं शौचालय चाहिए।
बता दें कि पालिका सिटी कॉम्पलेक्स का निर्माण 2009 में हुआ था। इस समय कॉम्पलेक्स में तकरीबन 60 दुकानें हैं। हर माह नगरपालिका प्रशासन एक दुकानदार से औसतन 1000 रुपये किराए के रूप में वसूलता हैै। कॉम्पलेक्स निर्माण को 14 साल बीत चुके हैं, यानी अब तक नगरपालिका प्रशासन दुकानदारों से किराया के रूप में लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये की धनराशि वसूल चुका है, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि किराए के रूप में इतनी मोटी धनराशि वसूलने के बाद भी नगरपालिका के जिम्मेदार 14 साल बाद भी एक शौचालय तक नहीं बनवा पाया।
- दुकानदार समेत 2500 लोग हैं परेशान, खुले में शौच जाने को हैं मजबूर
कॉम्पलेक्स का निर्माण हुए 14 साल बीत चुके हैं। यहां पर दुकानदार समेत तकरीबन 2500 लोग काम करते हैं, लेकिन इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी यहां पर एक शौचालय तक नहीं बनाया गया। मजबूरन शौचालय के अभाव में इन लोगों को कॉम्पलेक्स की छत, सड़कों पर बने शौचालय व खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लग रहा है। दुकानदारों का दावा है कि कॉम्पलेक्स के नक्शे में भी शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
- अस्थायी रूप से बनाया था शौचालय, उस पर भी लटका ताला
कॉम्पलेक्स परिसर में इस समय जो शौचालय स्थित है, वह 2009 में कॉम्पलेक्स निर्माण में लगे मजदूरों ने अपने इस्तेमाल के लिए अस्थायी रूप से बनाया था, ताकि कोई दिक्कत न हो, उस पर भी इस समय ताला लटका हुआ है। इससे दुकानदार व आमजन परेशान हैं।
- सफाई व्यवस्था धड़ाम, दुर्गंध से दुकानदार परेशान
कॉम्पलेक्स अपनी बदहाली पर कई सालों से आंसू बहा रहा है, यहां पर न तो पानी निकासी का कोई इंतजाम है और न ही सफाई की व्यवस्था है। कॉम्पलेक्स में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिसमें से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदार परेशान हो चुके हैं।
वर्जन - हाल ही में मेरी तैनाती यहां पर ईओ के रूप में हुई है, तैनाती के बाद कुछ दुकानदार शौचालय बनवाने के लिए मेरे पास आए थे, मैंने ऑर्डर कर दिया है, पहले किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। - मनोज रस्तोगी ईओ नगरपालिका बड़ौत।
वर्जन--
यह मामला गंभीर है, पहले किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मेरी प्राथमिकता कॉम्पलेक्स के प्रत्येक दुकानदारों की समस्याओं का निदान कराना है। दुकानदारों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में ईओ से बातचीत हुई है, जल्द ही शौचालय बनवाया जाएगा और नियमित सफाई के लिए भी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। - बबीता तोमर चेयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत

वर्जन