फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New transfer policy is better for teachers, they will be able to go to their home district

Baghpat News: नई तबादला नीति शिक्षकों के लिए बेहतर, गृह जनपद में जा सकेंगे

Mon, 24 Jun 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
New transfer policy is better for teachers, they will be able to go to their home district
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग में जारी की गई नई तबादला नीति को शिक्षक नेताओं ने बेहतर बताया। क्योंकि शिक्षक इस नीति के तहत गृह जनपद में तबादला कराकर अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। यह जरूर है कि देरी से जारी की गई शिक्षा नीति से कई काॅलेजों में विभिन्न विषयों के शिक्षण कार्य पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। शिक्षक नेताओं ने तबादला नीति का लाभ उठाने वाले शिक्षकों की पदोन्नति न रोकने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

एक साथ ड्यूटी कर सकेंगे शिक्षक दंपती
माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई तबादला नीति से ऐसे शिक्षकों को ज्यादा फायदा मिलेगा, जिनके पति पत्नी दूसरे जनपदों में तैनात हैं। तबादला नीति का फायदा उठाकर दोनों एक साथ ड्यूटी कर सकेंगे। इसके अलावा आपसी सहमति से तबादला होने पर अपने गृह जनपद में तैनाती पा सकेंगे। अजय राज शर्मा, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

-----
जिस विषय का शिक्षक जाएगा, वह एक साल बाद मिलेगा
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तबादला नीति में शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा, लेकिन छात्र छात्राओं के शिक्षण कार्य पर ज्यादा असर पड़ेगा। अप्रैल माह में नया सत्र शुरू हो चुका है और अब जिन विषयों के शिक्षक तबादला लेकर दूसरे जनपदों में चले जाएंगे, उन विषयों के शिक्षकों की तैनाती के लिए नए सत्र के शुरू होने तक इंतजार करना पड़ेगा। इससे काॅलेज प्रबंधन को भी मशक्कत करनी पड़ेगी। उमेश कुमार चौहान, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तबादलों के साथ शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए
नई तबादला नीति काफी अच्छी है, लेकिन तबादला होने पर शिक्षकों की पदोन्नति रोक दी जाती है। तबादला होने के बाद भी शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार मांग उठा रहा है। शिक्षकों को तबादलों के साथ पदोन्नति का भी लाभ दिया जाए। वीरेंद्र सिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, दबथुआ गुट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed