फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither fear of action nor fear of infection

न कार्रवाई का डर, न संक्रमण का भय

Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Neither fear of action nor fear of infection
बागपत। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों में न तो कार्रवाई का डर है और न ही संक्रमण का खौफ। सुबह को बाजार खुलते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। दुकानदार भी उनसे कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कराते हैं। सब्जी और फलों के ठेलों पर भी लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले कुछ लोग मास्क का प्रयोग करना भी अनिवार्य नहीं समझते हैं और दुकानदार भी लोगों नियमों का पालन नहीं कराते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों को जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए सुबह आठ से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। सुबह को बाजार खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। खरीदारी के दौरान दुकानों, सब्जी व फलों की ठेली पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है। लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते हैं। बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को न तो पुलिस कार्रवाई का डर है और न ही संक्रमण फैलने का भय है। अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। दुकानदार भी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं कराते हैं। हालांकि प्रशासन ने दुकानदारों को बिना मास्क खरीदारी करने वालों को सामान की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद दुकानदार भी नियमों को ताक पर रखकर व्यापार करते नजर आए। नगर के बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार में दुकानों पर शनिवार को भी भीड़ लगी रही। बाजार में आने वाले लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो कुछ लोग बिना मास्क के बाजारों में घूमते नजर आए। पुलिस ने नगर के बाजार और मुख्य मार्गाें पर गश्त कर लोगों को नियमों का पालन कराया। इस दौरान पुलिस ने मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed