फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neighbor Beats Female Bank Employee for Objecting to Indecent Behavior

Baghpat News: अभद्रता का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला बैंक कर्मी को पीटा

Mon, 01 Jun 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Beats Female Bank Employee for Objecting to Indecent Behavior
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। क्षेत्र के एक गांव में बैंक में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ उसके पड़ोसी ने अभद्रता और मारपीट की। महिला के विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार रात तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


मुजफ्फरनगर जिले के एक कस्बे की रहने वाली यह बैंक कर्मी बालैनी में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि पड़ोसी सूरज, जो फैजाबाद का निवासी है, अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था। महिला ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले सूरज ने शराब के नशे में उसके साथ फिर गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो सूरज ने उसके साथ मारपीट की। अन्य लोगों के आने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि आरोपी सूरज को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed