फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National level sports training institute set up in Baghpat

बागपत में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण संस्थान

Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
National level sports training institute set up in Baghpat
लोक सभा में बोलते सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह । - फोटो : BARAUT
बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को संसद में उठाया मुद्दा
विज्ञापन

कहा, सुविधाओं के अभाव में हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में ट्रेेनिंग ले रहे जनपद के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को संसद में बागपत जनपद में राष्ट्र स्तर के खेल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की मांग की उठाई। कहा कि देश-दुनिया में जनपद के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे है। इसके बावजूद सुविधाओं के अभाव में यहां के खिलाड़ी बाहरी राज्यों में जाकर ट्रेनिंग ले रहे है।

सांसद ने कहा कि देश में शूटिंग में नाम चमका रहे आधे खिलाड़ी बागपत क्षेत्र से है। तीरंदाजी में एक तिहाई खिलाड़ी यहां से है। कुश्ती में 12 खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी है। कबड्डी, बास्केटबाल, फुटबाल में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्र स्तर पर हमारे खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे है। मगर, सुविधा के अभाव में यहां के खिलाड़ी हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में जाकर ट्रेनिंग लेते है। उन्होंने प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से जनपद में जल्द से जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed