फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nancy, Srishti and Hasrana won in sprint race.

Baghpat News: फर्राटा दौड़ में नैंसी, सृष्टि और हसराना ने बाजी मारी

Fri, 13 Oct 2023 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Nancy, Srishti and Hasrana won in sprint race.
-फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बिनौली। फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय 7वीं चौधरी हरबंस लाल स्मृति बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र से करीब 15 पब्लिक स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल के डायरेक्टर देवेन्द्र नागर व सतपाल जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रथम दिन हिट दौड़ की स्पर्धाएं हुईं, जिसमें 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नैंसी गुरुकल जिवाना प्रथम, सृष्टि पारस स्कूल बिनौली प्रथम, हसराना शांति देवी कन्या कॉलेज फजलपुर प्रथम, अनुष्का मूर्ति देवी बालिका स्कूल प्रथम, 200 मीटर में श्रष्टि पारस स्कूल बिनौली प्रथम, पारुल व तांसिर शांति देवी कन्या कॉलेज फजलपुर प्रथम, 400 मीटर में मन्तशा यूपीएस फजलपुर प्रथम, पारुल प्रथम, शांति देवी कन्या कॉलेज फजलपुर प्रथम, खो खो में गुरुकुल जिवाना की छात्राओं की टीम ने न्यू एरा स्कूल बिनौली की टीम को 12-9 के अंतर से हराया। शांति देवी कन्या कॉलेज फजलपुर की टीम ने पारस स्कूल की टीम को 12-6 से पराजित किया। कब्बडी में यूपीएस फजलपुर की टीम ने आर्य विद्यालय कॉलेज तेड़ा की टीम 40-21के अंतर से हराया। मूर्ति देवी बालिका स्कूल बिनौली की टीम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल कैड़वा की टीम को 30-10 से पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रबंधक नरेश वर्मा, जयभगवान, प्रधान सुधीर राजपूत, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, विनोद आर्य आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed