फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NA

Baghpat News: बैंक से सोना चोरी प्रकरण में शाखा प्रबंधक पर जुर्माना

Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बैंक शाखा से सोना चोरी होने के मामले में मंगलवार को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने शाखा प्रबंधक व महाप्रबंधक पर जुर्माना लगाया। जिसे दो महीने के अंदर वादी को देने के आदेश दिए गए। बड़ौत की नेहरू रोड की रहने वाली सरिता ने बताया कि उसने बड़ौत की कार्पोरेशन बैंक शाखा से चार लाख 20 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। जिसकी किश्त वह समय पर जमा करता रहा। बताया कि 25 नवंबर को वह बैंक में अपना सोना वापस लेने के लिए गया तो उसका सोना वापस नहीं दिया गया और बाद में सोना चोरी होने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया गया। इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। जिसमें उन्होंने सोने की रकम व 20 हजार रुपये मानसिक क्षति व दस हजार रुपये व्यय परिवादिनी को देने के आदेश दिए। इसके अलावा बड़ौत के नेहरू रोड के रहने वाले मयंक ने बैंक शाखा से चार लाख 30 हजार रुपये का ऋण लिया था। मयंक का सोना भी चोरी हो गया था। इस मामले में सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने सोने की बाजार भाव की रकम व 20 हजार रुपये मानसिक क्षति व दस हजार रुपये व्यय खर्चा देने के आदेश जारी किए।

----
फाइनेंस कंपनी पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
बागपत। जिला उपभोक्ता विवाद आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि लुहारी गांव के रहने वाले राजकुमार की कार में एक नवंबर 2020 को आग लग गई थी। राजकुमार का आरोप है कि उसने क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए, लेकिन उसे क्लेम नहीं दिया गया। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने इंश्योरेंस कंपनी पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed