फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NA

Baghpat News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आधे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आधे शहर की पेयजल आपूर्ति मंगलवार को ठप हो गई। जहां सुबह से लेकर शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो हैंडपंपों पर भीड़ लगी रही।
शहर के बड़ा बाजार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ा बाजार, गांधी बाजार, सर्राफा बाजार, ठाकुर द्वारा, गर्ग एंक्लेव, चमरावल मार्ग, पांडव मार्ग पर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जहां सुबह से ही लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। पेयजल के लिए लोग इधर -उधर भटकते नजर आये और आसपास लगे हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति की। जिसको लेकर शहर के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की। जिसके बाद नगर पालिका कर्मी बड़ा बाजार में गड्ढा खोदकर पेयजल आपूर्ति ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक पाइपलाइन ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

----
पानी के लिए उठानी पड़ी परेशानी
पेयजल आपूर्ति ठप होने से मंगलवार की सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति शाम को भी नहीं हुई। पालिका के अधिकारी जल्द पाइपलाइन को ठीक कर पेयजल की समस्या का समाधान कराए। सोनू कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दूर से भरकर लाना पड़ा पानी
बाजार में हैंडपंप नहीं है, जिस कारण मंगलवार की सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण दूर से पानी भरकर लाना पड़ा। शाम को भी पाइपलाइन ठीक नही होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। आशीष

---
वर्जन-पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कर्मचारियों की टीम को भेजा गया है। कई जगह पाइपलाइन ठीक करने का काम चल रहा है, जल्द ही पाइपलाइन ठीक कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। राजेश राणा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed