फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder of a young man sleeping in a house in Baroli village

बड़ौली गांव में घर में सोए युवक की हत्या, सनसनी फैली

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man sleeping in a house in Baroli village
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रहे एक युवक की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। देर रात्रि तक पुलिस की तीन टीम हमलावरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक युवक विकास उर्फ नीटू (35) पुत्र नरसिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी मेें नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते गांव में ही आया हुआ था। शुक्रवार की रात वह अपने मकान से थोड़ी दूर एक अन्य मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इतना आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना पर एसपी अजय कुमार, सीओ आलोक सिंह व कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी ने तुरंत तीन टीम गठित कर क्षेत्र में दौड़ाई, लेकिन हमलावरों का कहीं पता नहीं चल सका। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह मायके में ही रह रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed