फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipal team ran in Mohan Nagar Colony

Baghpat News: मोहन नगर कॉलोनी में दौड़ी नगरपालिका की टीम

Mon, 05 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Municipal team ran in Mohan Nagar Colony
मोहन नगर कालोनी में निरीक्षण करते ईओ व पालिकाकर्मी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘यहां के हालात तो गांव से भी ज्यादा खराब’ से नगरपालिका प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सोमवार को नगरपालिका की टीम मोहन नगर कॉलोनी की ओर दौड़ पड़ी। टीम में ईओ व सफाई निरीक्षक के आने की सूचना पर लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में फैली अव्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

मोहन नगर कॉलोनी के लोग पिछले दो दशक से गंदगी, जलभराव सहित टूटे-फूटे रास्तों की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी का मुख्य रास्ता ही टूटा पड़ा है। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को पांच दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सोमवार को ईओ अनुज कौशिक, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो खुद समस्या को देख उन्हें भी शर्म आ गई।
विज्ञापन

ईओ व सफाई निरीक्षक के आने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने उनके सामने तमाम समस्याएं गिनाईं। कहा कि पिछले पांच साल में कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण कॉलोनी में लंबी-लंबी घास खड़ी है। जलभराव के चलते संक्रमण रोग फैलने का खतरा है। पथ प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ईओ अनुज कौशिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही कालोनी में विकास कार्य शुरू कराए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed