फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mukari's model school is in bad shape due to non-creation of posts

बागपत: पद सृजन न होने से बदहाल है मुकारी का मॉडल स्कूल

Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mukari's model school is in bad shape due to non-creation of posts
गंदगी से अटा पड़ा मुकारी गांव का मॉडल स्कूल
बागपत। प्रधानमंत्री जन विकास योजना अंतर्गत मुकारी गांव में मॉडल स्कूल का भवन तैयार हो चुका है। मगर पद स्वीकृत और स्टाफ की नियुक्ति नहीं होने से स्कूल शुरू नहीं हो पाया है। रखरखाव और देखरेख के अभाव में स्कूल का भवन बदहाल पड़ा है। स्कूल परिसर और कक्षों में गंदगी है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द स्कूल का संचालन कराने की मांग की है। वहीं, विभाग ने भी शासन से पद सृजित कर स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के बच्चों को गांव में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत मुकारी गांव में मॉडल स्कूल का निर्माण कराया गया है। स्कूल के निर्माण पर साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया था। स्कूल का निर्माण पूरा हो चुका है, मगर पद स्वीकृत न होने के कारण स्कूल की बिल्डिंग बदहाल हो रही है। विद्यालयों में चारों और गंदगी के ढेर लगे हैं और झांड़ियां उग आई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्कूल शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विद्यालय शुरू हो तो बच्चों को मिले सुविधा
-गांव में कई माह से स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार है, मगर स्कूल शुरू नहीं हुआ है। इससे गांव के बच्चों को शिक्षा की सुविधा मिलेगी। - सुखबीर
-रखरखाव और देखरेख न होने से स्कूल में गंदगी है ओर चारों और घास उग आई है। स्कूल की इमारत का रंग भी उतरने लगा है। स्कूल जल्द शुरु होना चाहिए। - रमेश

विद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है। विद्यालय शुरू कराने के लिए शासन को पद सृजित करने और स्टाफ की डिमांड भेजी जा चुकी है। पद सृजित होने पर स्टॉफ की नियुक्त कर विद्यालय शुरु कराया जाएगा। अगले सत्र में विद्यालय शुरू होने की उम्मीद है। - अंतरिक्ष कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed