फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP Inspects Overbridge Construction; Preparations Underway for June Opening

Baghpat News: सांसद ने ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया, जून में खोलने की तैयारी

Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
MP Inspects Overbridge Construction; Preparations Underway for June Opening
-बिजरौल रोड ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन शुरू होने से 50 गांव को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रविवार को बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जून माह में इस ओवरब्रिज को वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए। यह ओवरब्रिज पिछले चार साल से निर्माणाधीन है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।


सांगवान ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ जल्द मिलना चाहिए। पहले रेलवे अधिकारियों ने अप्रैल माह में ओवरब्रिज को वाहनों के लिए खोलने की बात कही थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका। सांसद ने रेलवे अधिकारियों को अगले महीने तक निर्माण कार्य समाप्त कर ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में अंडरपास से केवल बाइक और कारें ही गुजर पाती हैं। इसमें रोजाना जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के शुरू होने से बिजरौल, बामनौली, सिरसली, पुसार, कान्हड़, इदरीशपुर, दोघट, नांगल, भगवानपुर, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल सहित करीब 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के लिए यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed