{"_id":"646b7025728b783b760e9e44","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-1503-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी जुबेर 23 बाइक मिस्त्री है। वह सोमवार सुबह सामान लेने के लिए बाइक से लोनी गया था। वहां से दोपहर को वापस घर आते समय दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता महबूब ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जएगा।