फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother-son scorched in mysterious circumstances, the mother dies

संदिग्ध हालात में मां-बेटा झुलसे, मां की मौत

Wed, 11 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mother-son scorched in mysterious circumstances, the mother dies
असारा गांव में विवाहिता की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत के असारा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला रिहाना और उसका चार माह का मासूम बेटा रहस्यमय ढंग से झुलस गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना किया। मृतका के मायके वालों का आरोप है  दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ रमाला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


 असारा गांव के लुकमान की पत्नी परवीन (28) और उसका चार वर्षीय बेटा हमान मंगलवार सुबह रहस्यमय ढंग से झुलस गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। लोगों ने झुलसे बच्चे को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया।  सूचना मिलते ही मृतका परवीन के मायके वाले गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने परवीन और उसके बेटे को जिंदा जलाया है। आरोपी काफी समय से परवीन का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने आरोपी पति लुकमान समेत छह लोगों के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा इस मामले में छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वाले बोले: परवीन ने बच्चे के साथ खुद लगाई आग
बागपत। मृतका परवीन के ससुरालियों ने पुलिस को जानकारी दी कि लुकमान का अपने बड़े भाई फरमान से कमरे में भूसा डालने को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया था। लुकमान की पत्नी परवीन झगडे़ के दौरान बीच में बोल रही थी। लुकमान ने उसे बीच में बोलने से मना किया था। इसी बात पर उसने अपने और अपने बेटे के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बच्चा झुलस गया।

महिला की थी दूसरी शादी 
बागपत। पुलिस का कहना है  महिला परवीन गाजियाबाद के पसौंड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी लुकमान से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed