फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 380 marriages took place in the fourth biggest Muhurta

चौथे सबसे बड़े मुहूर्त में हुए 380 से अधिक विवाह

Sun, 21 Nov 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
More than 380 marriages took place in the fourth biggest Muhurta
बड़ौत में दिल्ली रोड पर दुल्हन की तरह सजा राज प्लस विवाह मंडप - फोटो : BARAUT
बाजारों में खरीददारी को लेकर रही रौनक, सड़कों पर बने रहे जाम के हालत
विज्ञापन

डीजे पर झूमे दूल्हा-दुल्हन और बाराती
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शादी विवाह के चौथे सबसे बड़े मुहूर्त पर रविवार को जनपद में हर तरफ शहनाई और बैंड की आवाज गूंज उठी। नगर से लेकर गांव तक तकरीबन 380 से अधिक शादियां संपन्न हुई। बाजारों में भी रौनक रही। सड़कों पर जाम के हालात बने रहे।
जनपद के प्रत्येक विवाह मंडप से लेकर गांव-देहात तक हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई दी। नगर मेें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राज प्लस, शुभांगी, मंगलम, शगुन सहित अन्य मैरिज होम पूरी तरह फुल रहे। रात्रि में सड़कों पर चढ़त के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर डांस किया। शादियों में सजावट और बैंड, बाजे पर भरपूर पैसा खर्च किया गया। बच्चे और बड़े सभी ने डीजे पर डांस किया। विवाह की तैयारियों को लेकर पूरे परिजन और रिश्तेदार उत्साहित नजर आए। पंडितों ने शुभ मुहूर्त में फेरे और अन्य रस्में पूर्ण कराई। बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के मंत्री वरदान जैन और राज प्लस के मालिक विश्वास चौधरी ने बताया कि सभी विवाह मंडप फुल रहे।
विज्ञापन

21 नवंबर को विवाह का सबसे बड़ा मुहूर्त था। इसलिए देव उठनी एकादशी की तरह से ही रविवार को भी बड़ी संख्या में विवाह आदि मांगलिक आयोजित हुए। - पंडित कुंदन भारद्वाज, पुजारी, पंचवटी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed