{"_id":"60edc5f98ebc3eec6e29434c","slug":"more-expenses-will-now-be-recovered-in-hand-pump-rebar-baghpat-news-mrt5470990120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप रिबोर में अधिक खर्च की अब होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप रिबोर में अधिक खर्च की अब होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप रिबोर कराने का निर्धारित खर्च अनुमानित खर्च 55 से 60 हजार
कई पंचायतों में किया गया 78 हजार से 98 हजार रुपये तक खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रिबोर कराने में निर्धारित से कहीं अधिक धन खर्च कर दिया गया। ऐसे मामलों में अब संबंधित अवर अभियंता, ग्राम सचिव और प्रधानों से वसूली की जाएगी।
डीएम की सात जुलाई को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सामने आया था कि कई ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रिबोर कराने में 78 हजार से 98 हजार रुपये तक खर्च किया गया है। जबकि अनुमानित खर्च 55 से 60 हजार तक ही आता है। इस संबंध में पूर्व में भी आदेश जारी किए गए थे कि रिबोर कार्य में 58,200 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किए जाने थे। इसके बाद भी कई ग्राम पंचायतों में ऐसे मामले सामने आए हैं। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने सभी बीडीओ को हैंडपंप रिबोर और मरम्मत के कार्य का स्थलीय सत्यापन कराने के आदेश जारी किए हैं।