फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkeys cut seven passengers at the railway station

बंदरों ने रेलवे स्टेशन पर सात यात्रियों को काटा

Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Monkeys cut seven passengers at the railway station
खेकड़ा (बागपत)। बंदरों ने रेलवे स्टेशन पर सात यात्रियों को काटकर घायल किया। घायलों ने चिकित्सकों से इलाज कराया। उन्होंने एसडीएम से हस्तक्षेप कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर लगातार बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काटकर घायल कर रहे हैं। शनिवार की सुबह भी बंदरों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री मुकेश, जोनी, संजय, दिनेश, जयकिशन, पप्पू, मदन पाल के पैर व हाथ में काटकर घायल कर दिया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने शोर मचाकर हमलावर बंदरों को भगाकर घायलों को बचाया। इसके बाद घायलों ने शहर में चिकित्सकों से इलाज कराया।
विज्ञापन

बंदरों से परेशान यात्रियों ने उपजिलाधिकारी से बंदरों को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की। रेलवे स्टेशन मास्टर चमनलाल शर्मा ने कहा बंदर यात्रियों को तो आए दिन घायल कर ही रहे हैं। साथ ही प्लेटफार्म को भी गंदा करते हैं। इससे वह खासे परेशान हैं। वह कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने कहा बंदरों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed