फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mobile company broke the drinking water line, half the city remained thirsty

Baghpat News: मोबाइल कंपनी ने तोड़ी पेयजल लाइन, आधा शहर रह गया प्यासा

Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile company broke the drinking water line, half the city remained thirsty
बागपत। शहर में मोबाइल कंपनी की लाइन बिछाते समय कर्मचारियों ने पेयजल लाइन तोड़ दी। जिससे बृहस्पतिवार की सुबह आधा शहर प्यासा रह गया और लोगों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर, पेयजल लाइन कटने की सूचना पर पालिकाकर्मी दौड़े और मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों को साथ लेकर होलिका चौक के पास लाइन ठीक करने में जुट गए।
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने से शहर के चमरावल रोड पर स्थित राशिद काॅलोनी, मास्टर काॅलोनी, अर्जुनपुरम, दिल्ली रोड पर गायत्रीपुरम, मोहल्ला मुगलपुरा, बड़ा बाजार समेत आधे शहर में पेयजल आपूर्ति की सप्लाई नहीं पहुंची। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उधर, पेयजल लाइन कटने की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर फाल्ट ठीक कराने में जुट गए। जहां कई घंटे मशक्कत क बाद होलिका चौक पर फाल्ट मिला और कर्मचारी ठीक करने में दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन

होलिका चौक पर लगा रहा जाम
पेयजल लाइन टूटने के बाद होलिका चौक पर नगर पालिका के कर्मचारी ठीक करने में जुट गए। जहां जेसीबी मशीन से खोदाई की गई। जिससे बाजार में लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा तो यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजेदारों को नहीं मिला पानी तो हुए परेशान
पेयजल लाइन कटने से राशिद कालोनी, मोहल्ला मुगलपुरा में पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिसमें रोजेदारों को पेयजल की सप्लाई नहीं मिली और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहिद
गर्मी में पेयजल खरीदना पड़ा
पेयजल लाइन टूटने से बृहस्पतिवार की सुबह कालोनी के लोग सप्लाई का इंतजार करते रह गए। जहां गर्मी में लोग पेयजल को तरस गए और खरीदकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी। दीपक कुमार

मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने बिना जानकारी लिए ही अपनी कंपनी की लाइन डाल दी, जिससे पाइपलाइन टूट गई। लाइन टूटने से शहर के कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई नहीं दी जा सकी। इस मामले में मोबाइल कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। लाइन ठीक करा दी गई है, जल्द ही पेयजल आपूर्ति भी कर दी जाएगी। - राजेश राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed