{"_id":"609979298ebc3ef640368d72","slug":"merchants-rallied-in-shroud-theft-case-baghpat-news-mrt53773955","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कफन चोरी करने का मामला पकड़ रहा तूल, वीडियो दिखाने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कफन चोरी करने का मामला पकड़ रहा तूल, वीडियो दिखाने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा
Tue, 11 May 2021 06:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:19 PM IST
सार
बागपत के बड़ौत में श्मशान से कफन चोरी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। जेल भेजे गए आरोपियों के समर्थन में व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर व्यापारियों को फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में नगर व देहात क्षेत्र के श्मशान से कफन चोरी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। जेल भेजे गए आरोपियों के समर्थन में व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर व्यापारियों को फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही व्यापारियों ने घोषणा की कि जो भी शख्स कफन चोरी का वीडियो दिखाएगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम देंगे। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने एसपी से भी फोन पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर व देहात क्षेत्र के श्मशान से कफन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस के मुताबिक, ये लोग चोरी किए कफन और कपड़ों को धुलाई, प्रेस करके और कंपनी के स्टीकर लगाकर दुकानों पर बेचते थे। पुलिस ने प्रवीण जैन व उसके पुत्र आशीष जैन, भतीजा ऋषभ जैन, श्रवण शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी शबगा, छपरौली, राजू शर्मा निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू निवासी गुराना रोड बड़ौत और शाहरुख खान निवासी फूंस वाली मस्जिद को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर कफन एवं अन्य कपड़े बरामद कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि पुलिस ने झूठे केस में व्यापारियों को फंसाया है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के प्रति आक्रोश है। इस संबंध में व्यापारी नेता नवनीत जैन, मुदित जैन ने फोन पर एसपी बागपत से पारदर्शिता के साथ प्रकरण की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
एक लाख रुपये देने की घोषणा
पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के ग्रुप पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई। व्यापारी पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगाते रहे। इस दौरान ग्रुप पर ही व्यापारी बिट्टू गर्ग ने दावा किया कि यह सब पुलिस प्रशासन का षड्यंत्र है। यदि पुलिस-प्रशासन या अन्य शख्स के पास कफन चोरी का वीडियो है तो दिखाए। उसे एक लाख रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन
एसआई ब्रजेश देओल को सौंपी जांच
एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच कोतवाली में तैनात एसआई ब्रजेश देओल को सौंपी है। बताया कि इस प्रकरण में आरोपियों के कुछ और साथी हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के पास पुख्ता सबूत
सीओ आलोक सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। पिछले कई दिन से पुलिस को नगर व आसपास के लोग फोन करके श्मशान से कफन चोरी की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ा है।
ये भी पढ़ें
. यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें
. बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग