{"_id":"609977198ebc3e47ea293699","slug":"used-kovid-test-kit-scattered-on-the-road-saharanpur-news-mrt537819064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग
Tue, 11 May 2021 04:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 04:29 PM IST
सार
सहारनपुर में एक तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी लापरवाही की जा रही हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क पर कोरोना जांच में प्रयोग की गई किटों को बिखेर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में एक तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी लापरवाही की जा रही हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसी ही लापरवाही सोमवार को अस्पताल पुल पर देखने को मिली। कोविड जांच में प्रयोग की गई बड़ी संख्या में किटों और उनके रेपर को सड़क पर बिखेर दिया गया। यहां से गुजरने वाले लोग भी इन्हें देख हैरान हो गए।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब लोग अस्पताल पुल से गुजर रहे थे तो, वे सड़क पर यह नजारा देखकर दंग रह गए। एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम को बुलाकर सड़क पर फैले सामान को उठवाया गया।
विज्ञापन
उधर, बायो मेडिकल वेस्ट के नोडल अधिकारी डॉक्टर वीएस पुंडीर का कहना है कि बायो मेडिकल वेस्ट ले जाने वाले वाहन में रखी बोरी फट गई, जिस कारण जांच किट के रेपर बिखर गए। सभी रेपर को इकट्ठा करा दिया गया और सड़क पर सैनिटाइजेशन भी करा दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें
. सावधान: महाराष्ट्र-गुजरात के बाद मेरठ भी पहुंचा 'ब्लैक फंगस', न्यूटिमा में मिले दो मरीज, ये हैं लक्षण