{"_id":"6af6ac5b228704ccc90d8e6f","slug":"meerut-wicketkeeper-batter-anam-selected-for-the-up-under-23-women-s-cricket-team-three-years-of-hard-work-p-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: विकेटकीपर बल्लेबाज अनम का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, तीन साल की मेहनत का मिला फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: विकेटकीपर बल्लेबाज अनम का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, तीन साल की मेहनत का मिला फल
Fri, 13 Nov 2026 11:51 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:51 AM IST
सार
अनम मेरठ में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में तीन साल से मेहनत कर रही हैं। पिता के इंतकाल के बाद उनकी मां शहनाज ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और खेल के प्रति उनके सपनों को पूरा करने में पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
अनम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की बीपीएड छात्रा अनम का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे एक दिन पहले आईआईएमटी की ही खुशी राठी का चयन भी यूपी अंडर-23 टीम में हुआ था। वहीं, करीब एक सप्ताह पहले मेरठ की क्रिकेटर रिया भाटी ने अंडर-19 इंडिया ए टीम में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया था। एक सप्ताह में तीन बेटियों की इस उपलब्धि से मेरठ में महिला क्रिकेट को लेकर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
अनम पिछले तीन साल से आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई लेवल-2 कोच एवं हेड कोच आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। अनम का चयन ओडिशा में शुरू होने वाली एलीट टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में हुआ है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। विकेट के पीछे उनकी शानदार भूमिका और भरोसेमंद बल्लेबाजी उनकी खासियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनम की सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम और परिवार का संघर्ष भी जुड़ा है। पिता के इंतकाल के बाद उनकी मां शहनाज ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और खेल के प्रति उनके सपनों को पूरा करने में पूरा साथ दिया। इस उपलब्धि पर आईआईएमटी विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रो-चांसलर मयंक अग्रवाल ने शुभकामनाएं दीं। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक उदित गौड़ ने बताया कि खुशी राठी का यूपी अंडर-23 और रिया भाटी का इंडिया ए अंडर-19 टीम में चयन भी महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है।
